अगस्त 15, 2024 10:18 पूर्वाह्न

views 42

देश के 3 और स्‍थानों को रामसर स्‍थल किया गया घोषित

देश के तीन और स्‍थानों को रामसर स्‍थल घोषित किया गया है। इनमें तमिलनाडु के नान्‍जरायन और काजुवेली पक्षी विहार और मध्‍य प्रदेश का तवा जलाशय शामिल हैं। इसके साथ ही देश में रामसर स्‍थलों की संख्‍या 85 हो गई है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्‍द्र यादव ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि यह कदम प्रकृति के साथ तादात्‍मय बिठाने पर जोर देने की प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की भावना के अनुरूप है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे देश के लिए प्रसन्‍नता का अवसर बताया है। उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र सरकार प्...