अगस्त 8, 2025 6:42 अपराह्न

views 78

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने नवयुग स्कूल में बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने आज मंदिर मार्ग स्थित नवयुग स्कूल में बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने रंग-बिरंगी राखियां बांधकर प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के बंधन का संदेश दिया। रक्षा बंधन के महत्‍व का उल्‍लेख करते हुए एन डी एम सी उपाध्यक्ष ने कहा कि राखी केवल धागा बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सम्मान और जिम्मेदारी का उत्सव है। उन्‍होंने रेखांकित किया कि यह त्‍यौहार लोगों को न केवल अपने प्रियजनों की रक्षा और देखभाल की...

अगस्त 19, 2024 1:55 अपराह्न

views 101

प्रधानमंत्री ने रक्षा बंधन के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा बंधन के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कामना की कि यह पवित्र त्योहार रिश्तों में मिठास और लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लाएगा।

अगस्त 19, 2024 10:57 पूर्वाह्न

views 79

रक्षा बंधन का त्‍योहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है

भाई- बहनों के बीच विशेष प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का त्‍योहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बहन अपने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखी बांधकर उनकी समृद्धि तथा स्‍वास्‍थ्‍य की कामना करती हैं। भाई भी बहनों को उपहार प्रदान करते हुए उनकी रक्षा और हर स्थिति में साथ देने का वचन देते हैं।

अगस्त 19, 2024 10:40 पूर्वाह्न

views 125

दिल्ली मेट्रो ने रक्षा बंधन के अवसर पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की व्‍यवस्‍था की

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन-डी.एम.आर.सी. ने रक्षा बंधन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलाने की व्‍यवस्‍था की है। दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को ऑनलाइन क्यू आर टिकट खरीदने के लिए डी.एम.आर.सी. मोमेंटम 2, व्हाट्सएप, पेटीएम, अमेजॉन जैसे मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करने का आग्रह किया है। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोलने की व्‍यवस्‍था की गई है।

अगस्त 18, 2024 8:18 अपराह्न

views 118

भाई-बहन के बीच विशेष बंधन का त्योहार रक्षा बंधन कल पूरे देश में मनाया जाएगा  

 भाई-बहन के बीच विशेष बंधन का त्योहार रक्षा बंधन कल पूरे देश में मनाया जाएगा। इस अवसर पर, बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखी बांधती हैं और उनकी समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करती हैं। बदले में, भाई अपनी बहनों की रक्षा और उन्‍हें मदद का वचन देते हैं।

अगस्त 18, 2024 5:26 अपराह्न

views 56

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्‍या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्‍या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्‍ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है कि रक्षाबंधन भाईयों और बहनों के बीच के अनोखे बंधन का एक त्‍योहार है। यह त्‍योहार भाई-बहन के बीच परस्‍पर विश्‍वास और प्रेम को सशक्‍त बनाता है।

अगस्त 18, 2024 4:32 अपराह्न

views 99

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रक्षाबंधन से एक दिन पहले “मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना” की शुरुआत की

      झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रक्षाबंधन से एक दिन पहले "मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना" की शुरुआत की। श्री सोरेन ने राज्य के पाकुड़ जिले में इस योजना का शुभारंभ करते हुए 57 हजार एक सौ बीस महिला लाभार्थियों को एक-एक हजार रुपये की पहली किस्त सीधा उनके बैंक खाते में भेजी गई।      योजना के अंतर्गत 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये यानी सालाना 12 हजार रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। श्री सोरेन ने कहा कि सितंबर से लाभार्थियों को हर महीने की 15 तारीख को यह राशि ...