जुलाई 29, 2024 5:25 अपराह्न

views 64

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत अब तक कुल 1 करोड़ 18 लाख से अधिक मकान स्वीकृत किये जा चुके हैं: तोखन साहू

  प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत अब तक कुल एक करोड़ 18 लाख से अधिक मकान स्वीकृत किये जा चुके हैं। आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कुल स्वीकृत घरों में से एक करोड़ 14 लाख से अधिक आवास निर्माणाधीन हैं तथा 85 लाख से अधिक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। श्री साहू ने कहा कि मंत्रालय देश भर में सभी पात्र शहरी लाभार्थियों को बुनियादी नागरिक सुविधाओं के साथ पक्के घर उपलब्ध कराने के लिए 2015 से इस योजना के अंतर्...

जुलाई 29, 2024 5:23 अपराह्न

views 78

पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत रेहड़ी-पटरी वालों को अब तक 11 हजार 713 करोड़ रुपये का ऋण किया जा चुका है वितरित

  पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत रेहड़ी-पटरी वालों को अब तक कुल ग्‍यारह हजार 713 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है। राज्यसभा में एक प्रश्‍न के जवाब में आज आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि कुल 86 दशमलव तीन-आठ लाख के ऋण वितरित किए गए हैं, जिनमें से 31 दशमलव सात-तीन लाख के ऋण चुकाए गए हैं। उन्‍होंने कहा कि ऋण का उपयोग रेहड़ी-पटरी वालों ने अपने व्यवसाय के विस्तार और कार्यशील पूंजी की जरूरतों के लिए किया था।                                     

जुलाई 29, 2024 2:57 अपराह्न

views 65

राज्यसभा में होगी दिल्ली के कोचिंग सेंटर में छात्रों की मौत के मामले पर चर्चा, सभापति ने दी अनुमति

  राज्यसभा में दिल्ली के कोचिंग सेंटर में यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के डूब जाने से मृत्यु होने की घटना पर चर्चा की जाएगी। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने इस मुद्दे पर निय़म 176 के अंतर्गत अल्पकालिक चर्चा की अनुमति दे दी है।    राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि यह मुद्दा देश के प्रतिभाशाली युवाओं, शहरों की मूलभूत सुविधाओं और शासन के अन्य पहलुओं से जुड़ा हुआ है। श्री धनखड़ ने कहा है कि कोचिंग वास्तव में व्यापार बन गई है। उन्होंने कहा कि जब भी वे समाचार पत्र पढ़ते है तो श...

जुलाई 25, 2024 2:07 अपराह्न

views 67

केंद्रीय बजट और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बजट पर राज्यसभा में आज फिर हुई चर्चा

  राज्यसभा में आज केंद्रीय बजट और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बजट पर चर्चा फिर से शुरू हुई। चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने किसान, गरीब और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों के कर्ज माफ करने के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसानों को खाद्यान्न पर पर्याप्त न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य नहीं दे रही है।    

जुलाई 3, 2024 1:53 अपराह्न

views 122

राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दे रहे हैं  जवाब 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दे रहे हैं। आज सुबह सदन की बैठक शुरू होने पर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा फिर शुरू हुई। यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल के रवंगवरा नारज़री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक्ट ईस्ट नीति के कारण पूर्वोत्तर में विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति लाई गई है और कई उग्रवादी समूहों ने शांति संधियों पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व...

जून 27, 2024 6:04 अपराह्न

views 92

बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के छह नवनिर्वाचित सांसदों ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के छह नवनिर्वाचित सांसदों ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। इन नए सांसदों को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शपथ दिलाई। कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के डॉ. सरफराज अहमद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदीप कुमार वर्मा, बंशीलाल गुर्जर, माया नारोलिया और बालयोगी उमेश नाथ ने सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली।

जून 25, 2024 2:31 अपराह्न

views 75

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा की नवनिर्वाचित सदस्य सुनेत्रा अजीत पवार को शपथ दिलाई

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज संसद भवन में राज्यसभा की नवनिर्वाचित सदस्य सुनेत्रा अजीत पवार को शपथ दिलाई। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी उपस्थित थे।

जून 12, 2024 12:56 अपराह्न

views 59

24 जून से शुरू होगा 18वीं लोकसभा का पहला सत्र, राज्यसभा का सत्र भी 27 जून से

18वीं लोकसभा का पहला सत्र इस महीने की 24 तारीख से शुरू होगा। इस सत्र में नवनिर्वाचित सदस्यों की शपथ, अध्यक्ष का चुनाव, राष्ट्रपति का अभिभाषण और चर्चा होगी। जबकि राज्यसभा के 264वें सत्र की शुरुआत भी इस महीने की 27 तारीख को होगी। आगामी संसद सत्र अगले महीने की 3 तारीख को समाप्त होगा।   केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है देश की जनता निर्णय ले चुकी है और अब देश की सेवा के लिए कार्य करना हमारा कर्तव्य है। श्री रिजिजू ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने की ...