अगस्त 20, 2026 10:16 पूर्वाह्न

views 29

प्रधानमंत्री मोदी और उपराष्‍ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री, राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री राजीव गांधी अक्टूबर 1984 से दिसंबर 1989 तक प्रधानमंत्री रहे। उपराष्‍ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि दी। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री राधाकृष्‍णन ने राजीव गांधी की राष्‍ट्र के प्रति सेवा और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद किया।