जून 21, 2024 11:59 पूर्वाह्न

views 47

मौसम विभाग का अनुमान- देश के मध्य, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में गरज के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने के साथ हो सकती भारी बारिश

  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज देश के मध्य, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में गरज के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में भी तेज वर्षा होने की संभावना है।   मौसम विभाग ने यह भी अनुमान व्यक्त किया है कि उ...

जून 20, 2024 12:54 अपराह्न

views 89

मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में लगातार बारिश जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में कल रात से लगातार बारिश हो रही है। कल और आज सुबह के बीच मुंबई शहर में 19.98 मिलीमीटर, पूर्वी उपनगरों में 29.56 मिलीमीटर और पश्चिमी उपनगरों में 59.3 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने मुंबई शहर के लिए मध्यम बारिश का येलो अलर्ट, पालघर जिले के लिए रेड अलर्ट तथा ठाणे जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रायगढ़, रत्नागिरी, चंद्रपुर और गढ़चिरौली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जून 20, 2024 12:53 अपराह्न

views 37

केरल में भारी बारिश की संभावना के चलते तमिलनाडु से एनडीआरएफ की 7 टीमें केरल भेजी गईं

मौसम विभाग ने केरल में सप्ताह के अंत में तेज से बहुत तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की है। इसे देखते हुए तमिलनाडु के अराक्कोनम से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की सात टीमें केरल भेजी गई हैं। राज्‍य सरकार की मांग पर डिप्टी कमांडेंट संकरा पांडियान के नेतृत्व में 210 कर्मियों की टीमें भेजी गई हैं।

जून 20, 2024 11:16 पूर्वाह्न

views 68

मौसम विभाग ने दिल्‍ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी चलने की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने दिल्‍ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी चलने की संभावना व्यक्त की है। लोनी देहात, हिंडन वायु सेना केंद्र, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरोला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर में दिन के समय बारिश होगी। मौसम विभाग ने हरियाणा के बल्लभगढ़, सोनीपत, खरखौदा, मातनहेल, झज्जर, फरुखनगर, सोहना और पलवल तथा उत्तर प्रदेश में बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, मेरठ, मोदीनगर, किठौर, पिलखुवा, हापुड़, गुलौटी, सिकंदराबाद और बुलंदशह...

जून 20, 2024 9:43 पूर्वाह्न

views 59

देश के उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना: मौसम विभाग

  मौसम विभाग ने देश के उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। 

जून 19, 2024 2:02 अपराह्न

views 47

बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में भारी बारिश के कारण आठ रोहिंग्याओं सहित नौ लोगों की मौत

  बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में बुधवार को भारी बारिश के कारण आठ रोहिंग्याओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन के अनुसार आज सुबह करीब छह बजे रोहिंग्या शिविरों में कई घरों पर मिट्टी के बड़े टुकड़े गिरे जिसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। बांग्लादेश संघबाद संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा के सदस्य स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान में लगे हैं। कॉक्स बाज़ार में मंगलवार से भारी बारिश हो रही है। प...

जून 19, 2024 12:25 अपराह्न

views 32

असम में लगातार बारिश से कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, 15 जिलों में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित

  असम में लगातार बारिश से कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 15 जिलों में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। कल रात करीमगंज जिले में भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई। करीमगंज जिले के सभी स्कूल आज और कल बंद रहेंगे। गुवाहाटी शहर में कई जगहों पर जलजमाव की भी खबर है। बाढ़ प्रभावित कई जिलों में सड़क संचार बाधित है।

जून 19, 2024 12:24 अपराह्न

views 24

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश जारी, एनएच-415 का एक हिस्सा बह जाने से यातायात प्रभावित

  अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने पूर्वी कामेंग, पापुम पारे और निचली दिबांग घाटी जिलों में रेड अलर्ट, नौ जिलों में ऑरेंज और बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। कार्सिंगसा क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ से एनएच-415 का एक हिस्सा बह गया है, जिससे राजमार्ग के निर्जुली-बंदरदेवा खंड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रुक गई है। इसके मद्देनजर, राजधानी ईटानगर जिला प्रशासन ने निर्जुली से बांदरदेवा तक राजमार्ग को बंद करने और सड़क की बहाली तक की अवधि के लिए गुम्ट...

जून 17, 2024 1:51 अपराह्न

views 34

सिक्किम: फिर से शुरू हुआ चुंगथांग में फंसे पर्यटकों को निकालने का काम

बाढ़ प्रभावित सिक्किम के मंगन जिले के चुंगथांग में फंसे पर्यटकों को निकालने का काम आज फिर शुरू हो गया। मंगन के जिलाधिकारी हेमकुमार छेत्री ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि फंसे हुए पर्यटकों को प्रभावित क्षेत्रों से राजधानी गंगटोक पहुंचाना शुरू कर दिया गया है। खराब मौसम के कारण पर्यटकों को एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका।   मंगन जिले के लाचुंग और चुंगथांग में फंसे लगभग दो हजार पर्यटकों को निकालने के पिछले दो दिन से प्रयास जारी हैं।   इस बीच, राज्य में लगातार वर्षा और भूस्खलन से अब तक नौ लोगों की...

जून 17, 2024 9:48 पूर्वाह्न

views 56

सिक्किम: आज शुरू हो सकता है फंसे हुए पर्यटकों को निकालने का काम

सिक्किम में मौसम अनुकूल होने पर मंगन जिले में फंसे पर्यटकों को निकालने का काम आज शुरू हो सकता है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में मंगन के जिला मजिस्‍ट्रेट हेमकुमार क्षेत्री ने बताया कि फंसे पर्यटकों को हवाई मार्ग से या सड़क मार्ग से निकाला जाएगा। उन्‍होंने बताया कि सभी फंसे पर्यटक सुरक्षित हैं और जिला प्रशासन ने उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रबंध किया है। उन्हें लाचुंग के विभिन्‍न होटलों में ठहराया जा रहा है। इस बीच, सड़क और पुल विभाग के मंत्री एन.बी. दहाल लाचुंग पहुंच चुके हैं। उन्‍हों...