जुलाई 16, 2024 1:41 अपराह्न

views 62

केरल में मूसलाधार वर्षा से आम जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त, नौ जिलों में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट  

केरल में मूसलाधार वर्षा से आम जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। राज्य के नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केरल के उत्तरी हिस्सों में लगातार तेज बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया है। जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज वर्षा से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, फसलों को भारी नुकसान और मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। राज्‍य में आज बारिश की कई घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई। नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रमुख बांधों से अतिरिक्त जल छोड़ा जा रहा है। विभिन्न इलाकों में यातायात...

जुलाई 16, 2024 9:23 पूर्वाह्न

views 45

महाराष्ट्र: मौसम विभाग ने कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

  मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर तेज और मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विन्हेरे (रायगढ़) और दीवान खावती (रत्नागिरी) स्टेशनों के बीच एक सुरंग के बाहर भूस्खलन के बाद रेल यातायात निलंबित कर दिया गया है। मलबा हटाने की कोशिशें अभी भी जारी हैं। 

जुलाई 16, 2024 9:21 पूर्वाह्न

views 64

गुजरात के कई हिस्सों में तेज वर्षा जारी, मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

  दक्षिणी गुजरात के विभिन्‍न हिस्‍सों में पिछले दो दिनों से तेज वर्षा हो रही है। सूरत, भरूच और नर्मदा जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी वर्षा हुई है। सूरत जिले के उमरपाडा में कल सिर्फ छह घंटे में 13 इंच से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज गुजरात के आठ जिलों में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। 

जुलाई 16, 2024 9:29 पूर्वाह्न

views 76

तेज बारिश के कारण केरल के कई हिस्सों में भूस्खलन के साथ व्यापक स्‍तर पर क्षति हुई

  केरल में तेज बारिश के कारण राज्‍य के कई हिस्सों में भूस्खलन और घर क्षतिग्रस्त होने के साथ व्यापक स्‍तर पर क्षति हुई है। पेड़ और बिजली के खंभे गिर जाने के साथ यातायात और बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। विशेष रूप से उत्तरी जिलों की कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया है।   हालांकि, आज सुबह बारिश में कमी आई है लेकिन कुछ स्थानों पर बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने पांच उत्तरी जिलों मल्लपुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने केरल और लक्षद्वीप के तटों पर 55 किलो...

जुलाई 16, 2024 8:51 पूर्वाह्न

views 63

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमी तटीय भागों में भारी वर्षा होने की संभावना व्‍यक्‍त की

  मौसम विभाग ने आज देश के पश्चिमी तटीय भागों में भारी वर्षा होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग ने कहा कि कोंकण, गोवा, मध्‍य महाराष्‍ट्र, गुजरात, तटीय और दक्षिणी कर्नाटक, सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में आज अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, छत्तीसगढ़ और उत्तरी कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के जेनाम...

जुलाई 15, 2024 1:44 अपराह्न

views 92

दक्षिण गुजरात के सूरत, भरूच और नर्मदा जिलों में हुई मूसलाधार वर्षा, राज्‍य में अब तक दर्ज की गई 29.48 प्रतिशत बारिश 

  दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों विशेषकर सूरत, भरूच और नर्मदा जिलों में आज मूसलाधार वर्षा हुई। पिछले दो घंटों के दौरान सूरत के उमरपाडा में करीब 10 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई। गरूदेश्‍वर, टीकलवाडा, नतरंग क्षेत्रों में भी आज सुबह तेज वर्षा हुई। राज्‍य में अब तक इस मौसम में 29.48 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई। सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात और कच्‍छ जिलों में 30 प्रतिशत से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस बीच मौसम विभाग ने गुजरात के दूरदराज के इलाकों में तेज से बहुत तेज वर्षा, जबकि मध्‍य और दक्षिण गुजरात में अगले तीन ...

जुलाई 13, 2024 2:13 अपराह्न

views 46

केरल: मूसलाधार बारिश जारी रहने के कारण मौसम विभाग ने कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट  

केरल में मूसलाधार बारिश जारी रहने के कारण मौसम विभाग ने कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। छह अन्य जिले  येलो अलर्ट पर हैं। कोझिकोड में दो मंजिला इमारत आंशिक रूप से ढह गई है। वर्षा के कारण कई इलाकों में यातायात प्रभावित है। केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप तटों पर मछुआरों को समुद्र में जाने से चेतावनी दी गई है।

जुलाई 11, 2024 9:25 पूर्वाह्न

views 71

मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र के मध्य भाग और तटीय कर्नाटक में रविवार तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र के मध्य भाग और तटीय कर्नाटक में रविवार तक भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। गुजरात में भी अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय और बिहार में भी आज तेज़ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में भी आज भारी बारिश होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद और पूर्वी राजस्थान में अगले पां...

जुलाई 10, 2024 8:31 अपराह्न

views 61

अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक तौर पर बादल छाये रहने और हल्‍की वर्षा होने की संभावना

राजधानी दिल्‍ली के विभिन्‍न इलाकों में आज हल्‍के से तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा 25 दशमलव चार मिलीमीटर बारिश पालम इलाके में दर्ज की गई। वहीं बारिश के बाद द्वारका, बसंत विहार, आजाद मार्किट, शास्‍त्री नगर, मुनिरका, मदर डेयरी और मोती बाग समेत कई इलाकों में जलभराव भी देखा गया। बारिश से राजधानी का मौसम सुहावना बना हुआ है।  मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 दशमलव पांच डिग्र...

जुलाई 10, 2024 10:21 पूर्वाह्न

views 36

मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्तर भाग में 2-3 दिनों तक मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्तर भाग में अगले दो से तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग ने कहा कि ऐसी ही स्थिति कल तक हिमालय की तराई वाले पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और शनिवार तक असम, मेघालय, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में बनी रहेगी। गोवा, महाराष्ट्र के मध्य भाग, कर्नाटक, गुजरात और केरल में अगले चार दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने का अनुमान है। उत्तर भारत में मध्य प्रदेश, उत्तरी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्म...