अगस्त 6, 2024 1:22 अपराह्न

views 105

सूडान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण 32 लोगों की मौत, 107 घायल

सूडान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 32 लोगों की मृत्यु हो गई है और 107 अन्य घायल हो गए हैं। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि सात राज्य बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं और 5500 से अधिक घर टूट गए हैं। भारी बारिश और बाढ़ की वजह से डायरिया के कई मामले सामने आए हैं। मंत्रालय बरसात के मौसम की महामारी से निपटने के लिए कदम उठा रहा है। सूडान में भारी बारिश के कारण जून और अक्टूबर के बीच हर साल बाढ़ आती है।

अगस्त 6, 2024 12:00 अपराह्न

views 73

मौसम विभाग ने पश्चिमोत्तर और पूर्वी भारत में अगले 2 3 दिनों तक भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमोत्तर और पूर्वी भारत में अगले दो से तीन दिनों तक बड़े पैमाने पर और कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिम बंगाल में हिमालय के निचले इलाकों और सिक्किम में आज भारी से मूसलाधार वर्षा हो सकती है, जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में इस महीने की दस तारीख तक भीषण वर्षा की संभावना है। यह भी कहा गया है कि झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में आज बहुत तेज वर्षा की संभावना है।     मौसम विभ...

अगस्त 6, 2024 10:40 पूर्वाह्न

views 68

मौसम विभाग ने पश्चिमोत्तर और पूर्वी भारत में अगले 2 3 दिनों तक भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की

  मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमोत्तर और पूर्वी भारत में अगले दो से तीन दिनों तक बड़े पैमाने पर और कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिम बंगाल में हिमालय के निचले इलाकों और सिक्किम में आज भारी से मूसलाधार वर्षा हो सकती है, जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में इस महीने की दस तारीख तक भीषण वर्षा की संभावना है। यह भी कहा गया है कि झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में आज बहुत तेज वर्षा की संभावना है।   मौसम विभ...

अगस्त 6, 2024 8:29 पूर्वाह्न

views 118

असम: असम में बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से जनजीवन प्रभावित

असम के गुवाहाटी में भारी बारिश के बाद कल शाम अचानक आई बाढ़ से जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। गुवाहाटी के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर जल भराव की सूचना है। इसके कारण वाहनों का आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। सड़कों पर पानी भरने के बाद भीषण ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को घर पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए गुवाहाटी नगर निगम क्षेत्र में स्‍कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर सहित सभी शिक्षा संस्थान आज बंद कर दिए गए हैं।

अगस्त 4, 2024 11:42 पूर्वाह्न

views 69

सुंदरवन में नदियां उफान पर, आज वर्षा का येलो अलर्ट जारी

सुंदरवन के बड़े भाग में नदियां उफान पर हैं। ब्लॉक और सब-डिवीजन स्तर पर नियंत्रण कक्ष खोले गए हैं। गंगासागर, मोसुनी द्वीप, पाथर प्रतिमा के गोवर्धनपुर तथा घोरामारा इलाकों में भारी वर्षा और तेज लहरों के कारण बाढ़ आ गई और तटबंध में दरार आ गई। आज वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  

अगस्त 4, 2024 11:25 पूर्वाह्न

views 96

मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। यह स्थिति दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास कम दबाव के क्षेत्र के कारण बनी है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट वाले क्षेत्रों, कोंकण और गोवा में भारी वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल के हिमालय से लगे क्षेत्रों और उत्तर-पूर्वी इलाकों में भी इस महीने की 10 तारीख तक कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है। उधर,...

अगस्त 2, 2024 1:57 अपराह्न

views 65

मौसम विभाग ने झारखण्‍ड, दक्षिणी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्‍य प्रदेश में बारिश का रेड एलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने झारखण्‍ड के कुछ हिस्‍सों, दक्षिणी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्‍य प्रदेश में मूसलाधार बारिश होने का रेड एलर्ट जारी किया है। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए मौसम विभाग के वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा है कि पश्चिमी प्रायद्वीपीय इलाके में तेज वर्षा होने की संभावना है। उन्‍होंने बताया है कि आने वाले दिनों में चक्रवाती प्रभाव पश्चिम बंगाल के गंगेय क्षेत्र से पश्चिम की ओर बढ़ेगा।

अगस्त 2, 2024 1:48 अपराह्न

views 68

हिमाचल प्रदेश:   भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं में लापता लोगों को ढूंढने के लिए बचाव अभियान जारी

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में विभिन्न इलाकों में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं में लापता लोगों को ढूंढने के लिए बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ, एसटीआरएफ पुलिस, होम गार्ड, फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों की संयुक्त टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। इस बीच कुल्लू जिले के मलाणा बांध की सुरंग में फंसे चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आपदा प्रभावित क्षेत्र समेज का दौरा करेंगे। 

अगस्त 2, 2024 10:16 पूर्वाह्न

views 63

उत्तराखंड :  टिहरी और रुद्रप्रयाग जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण दो दिन के लिए रोकी गई केदारनाथ यात्रा 

उत्तराखंड केउत्तराखंड में वर्षा औरउत्तराखंड में वर्षा और भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रा अगले आदेश तक रोक दी गई है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से यात्रा मार्ग पर फंसे दो हजार से अधिक लोगों को निकाल लिया गया है। कल हेलीकॉप्टर के जरिए भीमबली, रामबाडा और लिनचोली से लगभग 425 यात्रियों को बचाया गया। सोनप्रयाग और भीम बली के बीच फंसे 1100 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने मौके ...

अगस्त 1, 2024 9:21 पूर्वाह्न

views 90

मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में अत्यधिक वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान देश के पूर्व-पश्चिम, मध्य, दक्षिण प्रायद्वीप और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने कहा है कि शनिवार तक मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा और गुजरात में भी अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि असम, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में भी तेज बारिश हो सकती है। तीन अगस्त तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इस बीच, राष्ट्रीय ...