अगस्त 19, 2025 2:07 अपराह्न

views 86

जीएसटी से जुड़े मामले को लेकर ईडी की टीम ने ठिकाने पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ईडी की टीम आज साहिबगंज में एक ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक जीएसटी से जुड़े मामले को लेकर ईडी गोवा ब्रांच की टीम साहिबगंज के बंगाली टोला पहुंची है और कबाड़ का व्यवसाय करने वाले नवीन कुमार दास उर्फ बबलू कबाड़ी के ठिकाने पर दस्तावेज खंगाल रही है।

जून 14, 2024 12:33 अपराह्न

views 97

ईडी ने आईपीएल मैचों के अनाधिकृत प्रसारण और सट्टेबाजी को लेकर ऑनलाइन ऐप के परिसरों पर की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित तौर पर आईपीएल मैचों के अनाधिकृत प्रसारण और क्रिकेट तथा लोकसभा चुनावों को लेकर सट्टेबाजी सहित गतिविधियों में शामिल एक ऑनलाइन ऐप के कई परिसरों पर कल छापेमारी की। मुंबई में कुछ लोगों और उनके स्थानों की भी तलाशी ली गई, जिन्होंने प्रचार के लिए टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसियों के माध्यम से अभिनेताओं को दी गई राशि का शोधन करने में मदद की थी।     ईडी के अनुसार, एजेंसी ने करीब आठ करोड़ रुपये की नकदी, बैंक खातों की जानकारी, डीमैट अकाउंट और लग्जरी घड़ियां जब्त की हैं। वहीं, कई अन्...