मई 26, 2026 9:59 अपराह्न
75
क्वाड विदेश मंत्रियों ने नई दिल्ली बैठक में हिंद-प्रशांत से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की
क्वाड देशों ने आज नई दिल्ली में अपने विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान, गठबंधन के एजेंडे की प्रगति की समीक्षा की और हिंद-प्रशांत से जुड़े क्षेत्रीय तथा वैश्विक घटनाक्रम पर चर्चा की। बैठक समाप्त होने के बाद विदेश मंत्रालय में अपर सचिव के. नागराज नायडू ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बैठक में स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के प्रति क्वाड की प्रतिबद्धता को दोहराया गया है। उन्होंने बताया कि चर्चा क्वाड सहयोग के चार मुख्य स्तंभों पर केंद्रित रही, जिनमें समुद्री और सीमा-पार सुरक्षा, आर...