फ़रवरी 21, 2025 12:15 अपराह्न

views 92

कतर ओपन टेनिस के पुरुष डबल्स सेमीफाइनल में आज जीत के इरादे से उतरेगी भारत के युकी भांबरी और क्रोएशिया के इवान डोडिग की जोड़ी 

    भारत के युकी भांबरी और क्रोएशिया के इवान डोडिग की जोड़ी आज शाम कतर ओपन टेनिस के पुरुष डबल्स सेमीफाइनल में यूनाइटेड किंगडम के लॉयड ग्लासपूल और जूलियन कैश की जोड़ी से मुकाबला करेगी। मैच भारतीय समयानुसार शाम पांच बजकर 40 मिनट पर शुरू होगा।     इससे पहले, भांबरी और डोडिग ने क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के मेट पाविक और अल साल्वाडोर के मार्सेलो एरेवालो को की जोड़ी को 2-6, 6-3,10-8 से हराया था।