अगस्त 7, 2026 9:44 अपराह्न
159
महाराष्ट्र सरकार ने पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर शेतकरी कर्जमुक्ति योजना के अंतर्गत किसानों को पहली किस्त जारी
महाराष्ट्र सरकार ने पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर शेतकरी कर्जमुक्ति योजना के अंतर्गत किसानों को पहली किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि योजना के पहले चरण में 6,22,207 किसानों के बैंक खातों में 5,029 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई है। श्री फडणवीस ने कहा कि कृषि ऋण माफी की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में ऋण माफी की राशि दी जा रही है, जबकि दूसरे चरण में पात्र किसानों को प्रोत्साहन लाभ प्रदान किया जाएगा।