अगस्त 28, 2025 8:55 अपराह्न

views 37

भारत की औद्योगिक वृद्धि तीन प्रतिशत बढ़ी

भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि इस वर्ष जुलाई में साढ़े तीन प्रतिशत बढ़ी, जो जून में डेढ़ प्रतिशत थी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल इसी महीने में कारखाना उत्पादन में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। आईआईपी के तीन प्रमुख घटकों में से, विनिर्माण जुलाई में 5 दशमलव 4 प्रतिशत बढ़ा, जबकि इससे पिछले महीने इसमें 3 दशमलव 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बिजली उत्पादन में दशमलव 6 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, खनन उत्पादन में 7 दशमलव 2 प्रतिशत की गिरावट आ...