नवम्बर 25, 2025 3:52 अपराह्न
111
सरकार ने राष्ट्रपति मुर्मु के व्हाट्सएप चैनल अकाउंट को बताया फर्जी
सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के व्हाट्सएप चैनल अकाउंट को फर्जी करार दिया है। प्रेस सूचना कार्यालय-पी.आई.बी की तथ्य जांच इकाई ने स्पष्ट किया है कि व्हाट्सएप चैनल पर राष्ट्रपति का कोई आधिकारिक अकाउंट नहीं है। राष्ट्रपति के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिंक साझा करते हुए पीआईबी ने नागरिकों से ऐसे फर्जी अकाउंट्स से सावधान रहने का आग्रह किया। लोगों को प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करने की सलाह दी।