जुलाई 29, 2024 3:59 अपराह्न

views 129

निकोलस मादुरो ने एक बार फिर जीता वेनेजुएला के राष्ट्रपति का चुनाव   

वेनेजुएला में निकोलस मादुरो ने एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है और 2031 तक देश पर शासन करेंगे। वेनेजुएला के राष्ट्रपति के रूप में यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। 80 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर मतगणना पूरी होने के बाद ये जानकारी दी गई। मादुरो को 51 लाख पचास हजार 92 वैध वोट मिले हैं।

जुलाई 27, 2024 12:22 अपराह्न

views 138

अमरीका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कल आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की

  अमरीका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कल रात आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की। उन्होंने दोहराया कि वह हर वोट हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी।   राष्ट्रपति जो बाइडेन के समर्थन के बाद 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस डेमोक्रेटिक उम्मीदवार होंगी। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी राष्ट्रपति पद के लिए उनका समर्थन किया है।