जनवरी 21, 2026 5:00 अपराह्न

views 110

स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

राष्‍ट्रपति भवन में आज स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने भारत और स्पेन के बीच संस्‍कृति, पर्यटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दोहरे वर्ष की शुरुआत पर प्रसन्‍नता व्यक्त की है। राष्ट्रपति ने कहा कि इस पहल से भारत और स्पेन के मध्‍य मजबूत सांस्कृतिक संबंधों, आपसी जुड़ाव, पर्यटन के अवसरों और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

अगस्त 2, 2024 1:54 अपराह्न

views 66

दो दिवसीय राज्यपाल सम्‍मेलन राष्‍ट्रपति भवन में हुआ शुरू

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की अध्यक्षता में दो दिवसीय राज्यपाल सम्‍मेलन राष्‍ट्रपति भवन में शुरू हो गया है। यह राष्‍ट्रपति के संचालन में राज्‍यपालों का पहला सम्मेलन है और सभी राज्‍यों के राज्‍यपाल इस बैठक में भाग ले रहे हैं। उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह तथा केन्द्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान, धर्मेन्‍द्र प्रधान, अश्विनी वैष्‍णव और डॉक्टर मनसुख मांडविया भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। नीति आयोग के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा प्रधानमंत...

अगस्त 2, 2024 4:34 अपराह्न

views 68

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की अध्‍यक्षता में दो दिवसीय राज्‍यपाल सम्‍मेलन राष्‍ट्रपति भवन में शुरु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की अध्‍यक्षता में दो दिवसीय राज्‍यपाल सम्‍मेलन राष्‍ट्रपति भवन में शुरु हो गया है। यह राष्‍ट्रपति के संचालन में राज्‍यपालों का पहला सम्‍मेलन है और सभी राज्‍यों के राज्‍यपाल इस बैठक में भाग ले रहे हैं।   उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह तथा केन्‍द्रीय मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान, अश्विनी वैष्‍णव और डॉक्‍टर मनसुख मांडविया भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हैं।   नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी तथा प्रधानम...

जुलाई 31, 2024 9:16 पूर्वाह्न

views 56

राज्यपालों के दो दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार से शुरू होने वाले राज्यपालों के दो दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी। यह सम्मेलन राष्ट्रपति की अध्यक्षता में होने वाला राज्यपालों का पहला सम्मेलन होगा।      राष्ट्रपति सचिवालय ने कहा कि सभी राज्यों के राज्यपाल सम्मेलन में भाग लेंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री सम्मेलन में भाग लेंगे। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान, अश्विनी वैष्‍णव, मनसुख मांडविया भ...

जून 15, 2024 8:12 पूर्वाह्न

views 68

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रज पर्व समारोह में की भागीदारी 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल राष्ट्रपति भवन में आयोजित रज पर्व समारोह में भागीदारी की। इस अवसर पर राजा गीत और मयूरभंज छऊ नृत्य, संबलपुरी नृत्य और कर्मा नृत्य प्रस्तुत किए गए।   यह पहला मौका था जब राष्ट्रपति भवन में रज पर्व का आयोजन किया गया। इस उत्सव में उड़िया संस्कृति और जीवन-शैली की अनूठी झलक दिखाई दी। रज पर्व ओडिशा के प्रमुख त्योहारों में से एक है। तीन दिन के इस कृषि उत्सव को मानसून की शुरुआत माना जाता है।