जनवरी 21, 2025 10:23 अपराह्न

views 52

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बाइडेन की 78 नीतियों को रद्द करते हुए कई प्रशासनिक आदेशों पर किए हस्ताक्षर

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस लौटने के कुछ ही घंटों बाद जो बाइडेन की 78 नीतियों को रद्द करते हुए कई प्रशासनिक आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं।   एक प्रमुख आदेश में, राष्ट्रपति ट्रम्प ने विश्व स्वास्थ्य संगठन-डब्‍ल्‍यू.एच.ओ. से हटने का निर्देश दिया। अपने आदेश में ट्रम्प ने वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी से हटने के लिए कई कारणों का हवाला दिया। जिनमें कोविड-19 महामारी से ठीक से न निपटने और तत्काल आवश्यक उपाय करने में विफलता शामिल है। ट्रम्प ने डब्‍ल्‍यू.एच.ओ. पर आरोप लगाया कि वह महामारी के प्रकोप ...