सितम्बर 30, 2024 7:21 अपराह्न

views 25

आईपीएस के 2023 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों के एक समूह ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2023 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों के एक समूह ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। परिवीक्षाधीनों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं में भारतीय पुलिस सेवा का अपना एक  महत्व है।   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि कानून एवं व्यवस्था केवल शासन का आधार नहीं है यह आधुनिक राज्य का आधार है।       राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि चूंकि भारत का लक्ष्य आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों...