अगस्त 19, 2024 8:12 अपराह्न

views 17

भारतीय विदेश सेवा के 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

भारतीय विदेश सेवा के 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने अधिकारियों से कहा कि वे न केवल भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं, बल्कि एक सौ चालीस करोड भारतीयों और उनकी आशाओं और आकांक्षाओं का भी प्रतिनिधित्व करते हैं।   इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक अच्छे राजनयिक को एक अच्छा प्रशासक और रणनीतिज्ञ भी होना चाहिए। राष्ट्रपति ने उन्हें यथासंभव अधिक से अधिक भाषाएँ सीखने और नई संस्कृति और प्रौद्योगिकी को अपनाने की सलाह दी।