जून 24, 2026 4:07 अपराह्न

views 19

भारत ने तिमोर-लेस्ते के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. फ्रांसिस्को गुटेरेस लू-ओलो के निधन पर शोक व्यक्त किया

भारत सरकार ने आज तिमोर-लेस्ते के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. फ्रांसिस्को गुटेरेस लू-ओलो के निधन पर शोक व्यक्त किया। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मंत्रालय में पूर्वी मामलों के सचिव रुद्रेंद्र टंडन ने नई दिल्ली स्थित तिमोर-लेस्ते दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर कर सरकार की ओर से शोक संदेश दिया है। मंत्रालय ने कहा कि भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने में डॉ. फ्रांसिस्को गुटेरेस लू-ओलो के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।