अगस्त 15, 2024 10:56 पूर्वाह्न

views 83

श्रीलंका में राष्‍ट्रपति चुनाव 2024 के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू

श्रीलंका में राष्‍ट्रपति चुनाव 2024 के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी है। चुनाव लड रहे अनेक उम्‍मीदवार राष्‍ट्रीय निर्वाचन आयोग में अपने नामांकन दाखिल करवा रहे हैं। नामांकन पत्र स्‍वीकार करने का काम सवेरे नौ बजे शुरू हुआ और सुबह 11 बजे तक आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी जिसके बाद पात्र उम्‍मीदवारों की सूची घोषित की जाएगी। राष्‍ट्रपति चुनाव अगले महीने की 21 तारीख को होगा। 

जुलाई 30, 2024 2:28 अपराह्न

views 103

श्रीलंका के निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति चुनावों को लेकर डाक मत पत्र के संबंध में नोटिस किया जारी

  श्रीलंका के निर्वाचन आयोग ने आगामी राष्ट्रपति चुनावों को लेकर डाक मत पत्र के संबंध में नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने बताया कि डाक मतपत्र द्वारा मत डालने के लिए आवेदन 5 अगस्त से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपना होगा।   आयोग ने यह भी बताया कि डाक मत पत्र सुविधा प्राप्त करने के लिए आवेदन मुफ्त में जिला चुनाव कार्यालय और चुनाव आयोग की वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है।

जून 29, 2024 10:13 पूर्वाह्न

views 103

ईरान में संपन्न हुआ राष्‍ट्रपति पद के लिए मतदान, कुल चार उम्मीदवार हैं मैदान में

ईरान में कल राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया। राष्‍ट्रपति पद के लिए कुल चार उम्मीदवार चुनाव मैदान हैं, इनमें संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कलिबाफ, परमाणु मामलों के शीर्ष वार्ताकार सईद जलीली, कानून मंत्री मुस्तफा पुरूमोहम्‍मदी और पूर्व स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मसूद पेजेस्क्यिान शामिल हैं।        ईरान के चुनाव मुख्यालय ने बताया कि जीतने वाले उम्मीदवार के लिए पूर्ण बहुमत हासिल करना या कुल मतों का पचास प्रतिशत और एक वोट अधिक प्राप्‍त करना अनिवार्य है, अन्यथा उम्मीदवारों के बीच अगले शुक्रवार को ...

जून 26, 2024 11:11 पूर्वाह्न

views 77

ईरान में शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव, सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामनेई ने भारी संख्या में मतदान का आह्वान किया

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामनेई ने शुक्रवार को होने वाले राष्‍ट्रपति चुनाव में भारी संख्या में मतदान का आह्वान किया है। इस चुनाव को ईरान के लिये एक अहम इम्तिहान बताया।   श्री खामनेई ने कहा कि अगले राष्‍ट्रपति का इस्लामिक क्रांति के सिद्धांतों और बुनियाद में दृढ़ विश्वास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारी मतदान से ईरान को एक योग्य उम्मीदवार मिलेगा।   ईरान में राष्‍ट्रपति चुनाव अगले वर्ष 2025 में होना था, लेकिन इस वर्ष 19 मई को पूर्वी अजरबैजान में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में राष्‍ट...