नवम्बर 16, 2025 8:25 पूर्वाह्न

views 87

मैक्सिको: प्रदर्शनकारियों ने राष्‍ट्रपति क्‍लाडिया शीनबॉम सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

मैक्सिको सिटी में हजारों प्रदर्शनकारियों ने हिंसक अपराधों और राष्‍ट्रपति क्‍लाडिया शीनबॉम सरकार  के खिलाफ कल विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का आयोजन जेन-जी युवा समूह ने किया था जिसमें नागरिकों ने भी हिस्‍सा लिया। कुछ हफ्ते पहले उरूपन के मेयर कार्लोस मानजो की हत्‍या सहित कई जाने-माने लोगों के मारे जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने राष्‍ट्रपति के आवास नेशनल पैलेस के आस-पास लगे अवरोधकों को तोड दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोडे। राष्‍ट्रपति शी...