अगस्त 20, 2026 8:09 पूर्वाह्न

views 33

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल सुधारों की आवश्‍यकता पर दिया बल

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल सुधारों की आवश्‍यकता पर बल दिया है। भारत ने कहा कि परिषद् की संरचना और निर्णय लेने की प्रक्रिया, वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के अनुरूप होने चाहिए और इसमें विकासशील देशों को अधिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।     परिषद् में कार्यप्रणाली पर चर्चा में संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रति‍निधि योजना पटेल ने कहा कि सुधारों की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक आवश्‍यक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1945 के बाद से संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों की संख्‍या में काफी वृद्धि ह...