सितम्बर 25, 2026 7:31 अपराह्न
148
भारत की प्रमुख उर्वरक उत्पादक किसान सहकारी संस्था – कृभको ने वित्त वर्ष 2025-26 में 824 करोड़ रुपये से अधिक का कर-पूर्व लाभ दर्ज किया
भारत की प्रमुख उर्वरक उत्पादक किसान सहकारी संस्था, कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड-कृभको ने वित्त वर्ष 2025-26 में आठ सौ 24 करोड़ रुपये से अधिक का कर-पूर्व लाभ दर्ज किया है। कृभको ने बताया कि इस अवधि में उसने 21 लाख 34 हजार टन यूरिया और 12 लाख 39 हजार टन अमोनिया का उत्पादन किया। वर्ष के दौरान कृभको ने यूरिया और फॉस्फेटिक तथा पोटाश-पीएंडके उर्वरकों सहित 45 लाख 37 हजार टन उर्वरक बेचे। नई दिल्ली में आयोजित कृभको की वार्षिक आम बैठक में प्रबंध निदेशक एस. एस. यादव ने कहा कि कृभको और उसकी सहायक कंपनिय...