जनवरी 3, 2025 10:08 अपराह्न

views 72

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के दौरान प्रदान करेंगी प्रवासी भारतीय सम्‍मान पुरस्‍कार

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के दौरान प्रवासी भारतीय सम्‍मान पुरस्‍कार प्रदान करेंगी। प्रवासी भारतीय दिवस समारोह का 18वां संस्‍करण ओडिशा के भुबनेश्‍वर में आठ से दस जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। प्रवासी भारतीय सम्‍मान पुरस्‍कार प्रवासी भारतीयों को प्रदान किया जाने वाला उच्‍चतम सम्‍मान है। यह सम्मान राष्ट्रपति द्वारा प्रवासी भारतीयों और भारतीय मूल के व्यक्तियों द्वारा संचालित किसी संगठन या संस्था को भारत और विदेश में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है। उपराष...