जून 16, 2026 3:15 अपराह्न
26
प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत की मजबूत नींव रखी : प्रल्हाद जोशी
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत की मजबूत नींव रखी है। आज विजयवाड़ा के रायनापाडु रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए श्री जोशी ने कहा कि देश 100 प्रतिशत रेलवे विद्युतीकरण की ओर बढ़ रहा है। साथ ही आयातित डीजल पर निर्भरता कम कर रहा है और टिकाऊ बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सौर ऊर्जा क्षमता का प्रभावी ढंग से उपयोग किया है।