जनवरी 6, 2025 5:31 अपराह्न

views 83

उपभोक्‍ता कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने चांदी की आवश्‍यक हॉलमार्किंग पर विचार करने का सुझाव बीआईएस को दिया

उपभोक्‍ता कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज उपभोक्‍ताओं की मांग के बाद चांदी तथा चांदी की कलाकृतियों की आवश्‍यक हॉलमार्किंग पर विचार करने का सुझाव भारतीय मानक ब्‍यूरो- बीआईएस को दिया। नई दिल्‍ली में भारतीय मानक ब्‍यूरो के 78वें स्‍थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए श्री जोशी ने कहा कि देश की प्रगति सिर्फ इसके मानकों से निर्धारित होगी। उन्‍होंने कहा कि 1947 में बीआईएस की स्‍थापना के बाद विभिन्‍न क्षेत्रों में यह मानकों को तैयार करने, लागू करने और इसे बढावा देने में सहायक रहा है। श्री जोशी ने कह...

अक्टूबर 5, 2024 5:13 अपराह्न

views 67

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी कल से तीन दिन की जर्मनी यात्रा पर रवाना होंगे

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी कल से तीन दिन की जर्मनी यात्रा पर रवाना होंगे। इस यात्रा के दौरान श्री जोशी दो दिवसीय हैम्बर्ग स्थिरता सम्मेलन में भाग लेंगे। वह सतत विकास, हरित हाइड्रोजन, कम लागत वाले वित्त और संपूर्ण नवीकरणीय ऊर्जा मूल्य श्रृंखला में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए जर्मनी और ब्रिटेन के मंत्रियों तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत-जर्मनी संबंधों को मजबूत करना तथा व्यापार के अवसर पैदा करना और वैश्विक स्तर पर नवीकरणीय ...

अगस्त 7, 2024 2:37 अपराह्न

views 92

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा- नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 203 गीगावाट तक पहुंची

    नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 203 गीगावाट तक पहुंच गई है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए, श्री जोशी ने कहा कि 115 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा की अतिरिक्त क्षमता प्राप्त करने की प्रक्रिया विभिन्न चरणों में है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता लगभग 76 गीगावाट थी। श्री जोशी ने कहा, नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ने कई पहल की हैं। श्री जोशी ने बताया कि हरित हाइड्रोजन मिशन और पवन ऊर्जा का ...

जुलाई 29, 2024 2:45 अपराह्न

views 58

राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ की वैन को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दिखाई हरी झंडी

  उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली के कृषि भवन में 60 रुपये प्रति किलोग्राम पर टमाटर की बिक्री करने वाली राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ की वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।   इस अवसर पर उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री बी एल वर्मा भी उपस्थित रहे। टमाटर की बढ़ती कीमतों से राहत देने के लिए दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रियायती दर पर टमाटर की बिक्री शुरू की गई है।