जुलाई 31, 2026 9:24 अपराह्न

views 445

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को अगले पांच वर्ष तक जारी रखने को दी मंजूरी

मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस योजना के लिए पांच वर्षों की अवधि में कुल 3 लाख 15 हजार करोड़ रुपये का वित्तीय आवंटन स्वीकृत किया गया है। श्री वैष्णव ने कहा कि यह मंजूरी सरकार की इस प्रतिबद्धता को दोहराती है कि किसानों की समृद्धि राष्ट्र की समृद्धि की नींव है। उन्होंने कहा कि पीएम-किसान योजना के माध्यम से, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण प्रणाली द्वारा पात्र किसान परिवारों को...

फ़रवरी 22, 2025 3:19 अपराह्न

views 69

पीएम मोदी सोमवार को बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त करेंगे जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के अंतर्गत किसानों को तीन समान किस्तों में वार्षिक छह हजार रुपये दिये जाते हैं। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि देशभर के 9 करोड़ 80 लाख से अधिक किसानों को प्रत्‍यक्ष लाभ अंतरण के जरिए 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। श्री चौहान ने कहा कि किसान कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि...