जुलाई 17, 2026 9:30 अपराह्न
293
प्रधानमंत्री मोदी ने जींद में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 5 लाभार्थियों को घर की सौंपी चाबी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जींद में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 5 लाभार्थियों को घर की चाबी सौंप कर उनके घर का सपना पूरा किया। श्री मोदी ने जींद और हरियाणा के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता से स्वागत पहल को लोगों ने जिस गंभीरता से लिया है, वह प्रसन्न करने वाला है। उन्होंने कहा कि सभी लोग यह तय कर लें कि स्वच्छता ही हमारा स्वभाव बने, स्वच्छता ही हमारे संस्कार बनें, हम स्वच्छता को इसी तरह अपनी हर दिन की जिंदगी का हिस्सा बनाएंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के जींद दौरे...