फ़रवरी 23, 2025 9:48 पूर्वाह्न

views 42

न्‍यूमोनिया और फेफड़े के संक्रमण के कारण हफ्ते भर से अस्‍पताल में भर्ती पोप फ्रांसिस की हालत नाजुक

Pope Francis पोप फ्रांसिस की हालत नाजुक बनी हुई है। 88 वर्षीय पोप न्‍यूमोनिया और फेफड़े के संक्रमण के कारण हफ्ते भर से अस्‍पताल में भर्ती हैं। डॉक्‍टरों ने खून में संक्रमण के कारण उनकी स्थिति बिगड़ने की आशंका व्‍यक्‍त की है। इस बीच, वेटिकन के अधिकारियों ने इस अनुमान को खारिज किया है कि पोप फ्रांसिस इस्‍तीफा दे सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोप पूरी तरह होश में हैं।