जनवरी 12, 2026 10:10 अपराह्न

views 101

राष्ट्रपति मुर्मु ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। ये त्यौहार  कल और बुधवार को मनाए जा रहे हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  ने कहा कि ये त्यौहार देश की समृद्ध कृषि परंपराओं का प्रतीक हैं और राष्ट्रीय एकता की भावना को दर्शाते हैं। उन्‍होंने कहा कि ये त्यौहार भारत की जीवंत और विविध सांस्कृतिक विरासत को उजागर करते हैं।     द्रौपदी मुर्मु ने यह भी कहा कि ये अवसर देश के किसानों की कड़ी मेहनत और समर्पण को सलाम कर...