नवम्बर 3, 2025 5:01 अपराह्न

views 68

एनसीआरटीसी ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर पुलिस चौकी की स्थापना की

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम - एनसीआरटीसी ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर पुलिस चौकी की स्थापना की है। एनसीआरटीसी ने बताया कि यह चौकी पड़पड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कार्य करेगी।   उन्होंने कहा कि आनंद विहार नमो भारत गेट नंबर 2 के पास निर्मित इस चौकी में यात्री ट्रेन या स्टेशन परिसर से संबंधित घटनाओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगे और अन्य क़ानूनी सहायता प्राप्त कर सकेंगे।   एनसीआरटीसी ने यह भी बताया कि न्यू अशोक नगर, गुलधर और दुहाई नम...