जुलाई 5, 2025 10:04 अपराह्न

views 37

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अर्जेंटीना की यात्रा शुरू की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अर्जेंटीना के राष्‍ट्रपति जेवियर मिली के बीच अब से कुछ देर बाद ब्‍यूनस आयरस में द्विपक्षीय वार्ता होगी। दोनों नेताओं के बीच पिछली बैठक नवम्‍बर 2024 में ब्राजील के रियो द जेनेरो में जी-20 शिखर सम्‍मेलन के दौरान हुई थी। आज की द्विपक्षीय वार्ता में दोनों नेता आपसी सहयोग की प्रगति की समीक्षा करेंगे और रक्षा, कृषि, खनन तेल और गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, व्‍यापार और निवेश तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क जैसे विषयों पर भारत - अर्जेंटीना की साझेदारी मजबूत करने के उपायों पर...