अगस्त 30, 2025 10:25 अपराह्न

views 107

पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से टेलीफोन पर की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर ज़ेलेंस्की से टेलीफोन पर बात की। बातचीत के दौरान, राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन से जुड़े मुद्दों पर विस्‍तार से चर्चा की। श्री मोदी ने राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से कहा कि भारत हमेशा से रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में रहा है और यथाशीघ्र शांति बहाली के प्रयासों का समर्थन करता है। श्री मोदी ने कहा कि भारत इस संबंध में हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों नेताओं ने भारत-यूक्रेन के आपसी संबंधों में हुई प्रगति की सम...

अगस्त 10, 2025 4:45 अपराह्न

views 168

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन के बीच वंदे भारत ट्रेन को समर्पित करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई वंदे भारत ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए यात्रा को आसान बनाएगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था के विकास को गति प्रदान करेगी। उपराज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे...

मार्च 7, 2025 1:29 अपराह्न

views 91

उच्च गुणवत्ता वाली और सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है जन औषधि दिवस: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि जन औषधि दिवस लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली और सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि यह दिवस स्वस्थ और फिट इंडिया का प्रतीक है। उन्‍होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण दवाएं अब देश के हर कोने तक पहुंच रही हैं और जन औषधि मॉडल अब दुनिया को प्रेरित कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हृदय का इलाज अब पहले से कहीं अधिक किफायती है और घुटने के प्रत्यारोपण की लागत भी कम हो गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पीए...

मार्च 7, 2025 12:22 अपराह्न

views 111

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम गुजरात के सूरत में ‘सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान’ का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम गुजरात के सूरत में सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान का शुभारंभ करेंगे। अभियान के तहत 2 लाख तीन हजार लाभार्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभ मिलेगा।

मार्च 7, 2025 11:06 पूर्वाह्न

views 74

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बारबाडोस सरकार द्वारा उन्हें ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस पुरस्‍कार देने पर आभार प्रकट किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बारबाडोस सरकार और लोगों के प्रति आभार प्रकट किया है। बारबाडोस सरकार ने कोविड के दौरान श्री मोदी के योगदान को सम्‍मानित करने के लिए उन्‍हें ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस पुरस्‍कार प्रदान किया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट पर श्री मोदी ने ये पुरस्‍कार एक अरब चालीस करोड़ भारतीयों और भारत तथा बारबाडोस के बीच घनिष्‍ठ संबंधों को समर्पित किया।   Grateful to the Government and the people of Barbados for this honour. Dedicate the ‘Honorary Order of Freedom of Barbados’ A...

मार्च 7, 2025 8:58 पूर्वाह्न

views 339

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत की उपलब्धियों और सफलताओं ने दुनिया भर में आशा की नई अलख जगाई

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत की उपलब्धियों और सफलताओं ने दुनिया भर में आशा की नई लहर जगाई है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया इसे भारत का युग कह रही है। नई दिल्ली में एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में श्री मोदी ने कहा कि भारत आज वैश्विक विकास को गति दे रहा है और विकास के पथ पर तेज गति से अग्रसर है।     प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत बड़ा सोचता है, महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करता है और उल्लेखनीय परिणाम देता है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थ...

मार्च 7, 2025 8:53 पूर्वाह्न

views 149

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज से गुजरात, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के दो दिन के दौरे पर रहेंगे

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दादरा तथा नगर हवेली और दमण-दीव की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे। श्री मोदी गुजरात के सूरत और नवसारी तथा दमण के सिलवासा में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री आज सवेरे दादरा और नगर हवेली के सिलवासा में दो हजार पांच सौ 87 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। श्री मोदी सिलवासा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।     सूरत में प्रधानमंत्री सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान का शुभारंभ करेंगे। सूरत मे...

मार्च 6, 2025 1:51 अपराह्न

views 84

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्‍तराखंड को पूरे वर्ष पर्यटन का केंद्र बनाने की आवश्‍यकता पर जोर दिया

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्‍तराखंड को पूरे वर्ष पर्यटन का केंद्र बनाने की आवश्‍यकता पर जोर दिया है। आज उत्‍तरकाशी में हर्षिल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने राज्‍य में शीतकालीन पर्यटन के महत्‍व का उल्‍लेख करते हुए कहा कि अब राज्‍य में पूरे वर्ष पर्यटन का मौसम रहेगा।      प्रधानमंत्री ने कहा कि शीतकाल के दौरान राज्‍य का प्राकृतिक सौंदर्य अपने चरम पर होता है लेकिन उसी समय होटल और होम स्‍टे खाली रहते हैं। इस स्थिति को बदलने की जरूरत है।      राज्‍य में पर्यटन से जुड़े मूलभूत ढ...

मार्च 6, 2025 1:54 अपराह्न

views 89

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के उत्तरकाशी पहुंचे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के उत्तरकाशी पहुंचे। इस दौरान वे देवी गंगा के शीतकालीन निवास मुखवा गांव में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे हर्सिल में उत्तराखंड शीतकालीन पर्यटन प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे।   श्री मोदी साहसिक खेल रैलियों और ट्रैकिंग अभियानों को हरी झंडी दिखाएंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस यात्रा को उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

मार्च 6, 2025 10:36 पूर्वाह्न

views 89

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में स्नातक विधान परिषद चुनाव के विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में स्नातक विधान परिषद चुनाव के विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र और आंध्र प्रदेश में एनडीए सरकारें राज्य के लोगों की सेवा करती रहेंगी और राज्य की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।   Congratulations to the winning candidates. The NDA Governments at the Centre and in Andhra Pradesh will keep serving the people of the state and take the state’s development journey to new heights. https:...