जुलाई 30, 2024 5:34 अपराह्न

views 70

27 राज्यों ने आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना का उठाया लाभ- पीयूष गोयल

देश के 27 राज्यों ने आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) का लाभ उठाया है ये बात सरकार की ओर से मंत्री पीयूष गोयल ने कही।   लोकसभा में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अब एयर कंडीशनर के 65 प्रतिशत पुर्जों का उत्पादन देश में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएलआई योजना सकारात्मक परिणाम दे रही है और योजना के तहत सब्सिडी भी बची हुई है, इसलिए सरकार ने फिर से विंडो खोली है।

जुलाई 30, 2024 2:44 अपराह्न

views 83

उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना से 176 एमएसएमई को लाभ हुआ: केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद

  176 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना-पीएलआई से बहुत लाभ हुआ है ये बात सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कही। लोकसभा में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि पीएलआई योजनाओं में अब तक एक लाख 32 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है।   जितिन प्रसाद ने कहा कि इस योजना से आठ लाख 50 हजार से अधिक रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं और 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक का उत्पादन और बिक्री हुई है। श्री प्रसाद ने कहा कि इस योजना से विनिर्माण क्षेत्र क...