दिसम्बर 29, 2024 10:07 अपराह्न

views 68

दक्षिण कोरिया विमान दुर्घटना में 179 यात्रियों के मारे जाने की आशंका

दक्षिण कोरिया का एक विमान आज दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया जिसमें 179 लोग मारे गए। विमान जेजू एयर फ्लाइट में 181 लोग सवार थे। मृतकों में 175 यात्री और चालक दल के चार सदस्‍य शामिल हैं। चालक दल के दो सदस्‍यों को बचा लिया गया है। यह दुर्घटना मुआन अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह उस समय हुई जब बोइंग 737-800 विमान उतर रहा था। दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्‍ट्रपति चोई-सांग-मोक ने विमान दुर्घटना पर चार जनवरी तक राष्‍ट्रीय शोक की घोषणा की है। #SouthKorea का एक विमान दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया जिसमें 179 लोग ...