जुलाई 31, 2026 9:00 अपराह्न

views 59

दिल्ली: पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता की समय-सीमा 16 सितंबर तक बढ़ी

दिल्ली सरकार ने बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ उठाने के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के अनिवार्य उपयोग की समय सीमा अगले महीने की 16 तारीख तक बढ़ा दी है। संशोधित निर्णय के तहत, कंडक्टर अगले महीने की 15 तारीख तक पिंक टिकट जारी करते रहेंगे। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि यह निर्णय स्मार्ट कार्ड आधारित प्रणाली में सुचारू रूप से बदलाव लाने और यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है कि इस बदलाव के दौरान किसी भी पात्र यात्री को असुविधा न हो। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों, ...