अगस्त 25, 2024 4:13 अपराह्न

views 78

ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन ने  केंद्र सरकार की एकीकृत पेंशन योजना का स्‍वागत किया है

      ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन ने  केंद्र सरकार की एकीकृत पेंशन योजना का स्‍वागत किया है। फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने आज नई दिल्‍ली में कहा कि नई पेंशन योजना में कर्मचारियों के सुझावों और अनुरोधों को ध्यान में रखा गया है। उन्‍होंने कर्मचारियों की मांगों का संज्ञान लेने और उनसे बातचीत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया।

अगस्त 21, 2024 8:05 पूर्वाह्न

views 70

ईपीएफओ ने इस साल जून में 19 लाख 29 हजार नए सदस्य जोड़े

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ ने इस साल जून में 19 लाख 29 हजार सदस्य जोड़े हैं, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में सात प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा कि सदस्‍यता में हुई इस वृद्धि को बढ़ते रोजगार के अवसर सहित कई कारकों के साथ जोड़कर देखा जा सकता है। आंकड़ों से पता चलता है कि इस वर्ष जून के दौरान लगभग 10 लाख 25 हजार नए सदस्यों ने नामांकन किया है।