नवम्बर 15, 2025 8:43 पूर्वाह्न

views 162

अरुणाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने गंगटोक में 13वें अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का किया उद्घाटन

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कल सिक्किम के गंगटोक में 13वें अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर असम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन मंत्री भी उपस्थित थे। इस दौरान श्री खांडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने पर्यटन क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट, पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित एक प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य पूर्वोत्तर क्षेत्र के पर्यटन को घरेलू तथा अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के लिए ए...

फ़रवरी 20, 2025 10:28 पूर्वाह्न

views 113

अरुणाचल प्रदेश का 39वां स्‍थापना दिवस आज, राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

    अरुणाचल प्रदेश आज अपना 39वां स्‍थापना दिवस मना रहा है। मुख्‍य समारोह राजधानी ईटानगर के आईजी पार्क में आयोजित किया जाएगा। सेवानिवृत्त राज्यपाल केटी परनायक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री पेमा खांडू और केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी इस समारोह में शामिल होंगे।     अरुणाचल प्रदेश को 20 फरवरी, 1987 को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। इससे पहले, इसे 1972 तक नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (एनईएफए) के रूप में जाना जाता था, जब इसे केंद्र शासित प्रदेश का ...

जून 13, 2024 1:27 अपराह्न

views 676

भारतीय जनता पार्टी के नेता पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार आज अरुणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली

  भारतीय जनता पार्टी के नेता पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार आज अरुणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। ईटानगर के डी0 के0 कन्वेंशन हॉल में आयोजित एक समारोह में श्री खांडू के साथ 11 अन्य विधायकों को भी मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई। अरूणाचल प्रदेश के राज्‍यपाल सेवानिृत्‍त लेफ्टिनेंट जनरल के0 टी0 परनायक ने मुख्‍यमंत्री और राज्य मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।       राज्य मंत्रिमंडल में चाउना मीन, ब्यूराम बागे, न्यातो डुकम, गेब्रियल डी वांगशु, वांगकी लोवांग, पीडी सोना, म...

जून 13, 2024 8:47 पूर्वाह्न

views 335

अरुणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे पेमा खांडू 

  भारतीय जनता पार्टी के नेता पेमा खांडू को आज अरुणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह दिन के 11 बजे ईटानगर के दोरजी खांडू सम्‍मेलन केन्द्र में होगा। श्री पेमा खांडू ने कल शाम राजभवन में उप राज्यपाल के.टी. पटनायक से भेंट की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। श्री पटनायक ने उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले कल दिन में श्री खांडू को सर्वसम्मति से अरुणाचल प्रदेश भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।  बैठक में केन्‍द्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद औ...