अक्टूबर 10, 2025 12:06 अपराह्न

views 155

बिहार विधानसभा चुनाव: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पटना में विभिन्न गठबंधन सहयोगियों के साथ करेंगे अलग-अलग बैठकें

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों के बंटवारे पर आज आम सहमति बनने की संभावना है। भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पटना में विभिन्न गठबंधन सहयोगियों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे। इसके बाद, सीट बंटवारे की घोषणा 2 से 3 दिनों में होने की उम्मीद है।     भाजपा को अपने सहयोगियों - केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा और लोक जनशक्ति पार्टी -रामविलास के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप द...

अगस्त 4, 2024 2:07 अपराह्न

views 82

बिहार: मुख्‍यमंत्री कार्यालय को उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया

बिहार में पुलिस ने पटना में मुख्‍यमंत्री कार्यालय को उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिलने के सिलसिले में मामला दर्ज किया है। यह ई-मेल पिछले महीने की 16 तारीख को मुख्‍यमंत्री आवास के आधिकारिक मेल पर प्राप्त हुआ था। सचिवालय थाने के एस.एच.ओ. संजीव कुमार के बयान के आधार पर शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई थी। ई-मेल भेजने वाले ने आतंकवादी संगठन अलकायदा का सदस्य होने का दावा किया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति ने अपने परिचित कुछ लोगों को फंसाने की साजिश रची थी। पुलिस ने दावा कि...

जुलाई 29, 2024 1:55 अपराह्न

views 132

सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार में नौकरियों और दाखिले में 65 प्रतिशत आरक्षण पर पटना उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगाने से किया इंकार

  सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार में नौकरियों और दाखिले में 65 प्रतिशत जाति आधारित आरक्षण को रद्द करने के पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। न्यायालय ने बिहार सरकार की ओर से दायर अपीलों पर नोटिस भी जारी किया है, जिन पर सितंबर में सुनवाई की जाएगी। पिछले महीने पटना उच्च न्यायालय ने पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए सरकारी नौकरियों और राज्य के उच्च शिक्षा संस्थानों में दाखिले के लिए आरक्षण को 50 प्रतिशत से बढ़ा कर 65 प्रतिशत करने की बिहार सरकार की अधिस...

जुलाई 16, 2024 11:05 पूर्वाह्न

views 86

बिहार: पटना जिले में एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, सात घायल

  बिहार के पटना जिले में आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। बाढ़ अनुमंडल के पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक सिंह ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि यह दुर्घटना पटना-बख्तियारपुर चार-लेन राजमार्ग पर उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन एक खड़े ट्रक से टकरा गया। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त चार पहिया वाहन के सभी यात्री गंगा उमानाथ घाट पर मुंडन संस्कार कराने के लिए नवादा से जा रहे थे।

जून 20, 2024 9:39 अपराह्न

views 90

एनएचएआई ने नीट पेपर लीक मामले से संबंधित आरोपी के पटना में उसके गेस्ट हाउस रुकने वाले मामले को खारिज किया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण-एन एच ए आई ने आज मीडिया की उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया कि नीट पेपर लीक मामले से संबंधित आरोपी पटना में उसके गेस्ट हाउस में रुके थे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की नोडल एजेंसी एन एच ए आई ने स्पष्ट किया है कि उसके पास पटना में कोई गेस्ट हाउस सुविधा नहीं है।       ReplyForward Add reaction