सितम्बर 30, 2026 2:42 अपराह्न

views 20

सरकार ने यात्री वाहनों के लिए नए कॉर्पोरेट औसत ईंधन दक्षता मानदंड अधिसूचित किए

सरकार ने यात्री वाहनों के लिए नए कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल इकॉनमी-सीएएफई नियम अधि‍सूचित कर दिए हैं। यह किसी वाहन कंपनी द्वारा बनाए गए सभी यात्री वाहनों की औसत ईंधन खपत और दक्षता से जुड़ा मानक है। ये नए नियम मौजूदा कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल इकॉनमी का स्‍थान लेंगे। नए नियम अगले वर्ष पहली अप्रैल से लागू होंगे और 31 मार्च 2032 तक प्रभावी रहेंगे। ये भारत में बिक्री के लिए बनाए या आयात किए जाने वाले नए यात्री वाहनों पर लागू होंगे। ये ऑटो मोबाइल उद्योग के लिए अधिक विनियमाक स्‍पष्‍टता और स्थिर नीतिगत ढांचा प्रदान...