जुलाई 17, 2026 4:41 अपराह्न
54
संसद के मानसून सत्र से पहले मंत्रियों के समूह की बैठक में सत्र की रणनीति पर चर्चा
संसद के मानसून सत्र से पहले मंत्रियों के समूह की बैठक आज नई दिल्ली में हुई। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, राजीव रंजन सिंह, किंजरापु राम मोहन नायडू और किरेन रिजिजू बैठक में उपस्थित थे। बैठक के दौरान आगामी संसदीय सत्र के लिए रणनीति पर चर्चा हुई। संसद का मानसून सत्र इस महीने की 20 तारीख से शुरू होकर अगले महीने की 13 तारीख तक चलेगा।