सितम्बर 10, 2024 9:02 अपराह्न

views 68

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली लौटे पेरिस पैरालंपिक 2024 के भारतीय दल को सम्मानित किया

केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली लौटे पेरिस पैरालंपिक 2024 के भारतीय दल को सम्मानित किया। श्री मंडाविया ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में पदक विजेताओं को चेक सौंपे। प्रत्येक स्वर्ण पदक विजेता को 75 लाख रुपये, रजत पदक विजेता को 50 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता को 30 लाख रुपये की पुरस्‍कार राशि दी गई।   श्री मांडविया ने कहा कि पिछले दशक में देश के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है, जिससे इस साल के पैरालंपिक में रिकॉर्ड 29 पदक आये हैं। इनमें 7 स...

सितम्बर 10, 2024 5:00 अपराह्न

views 64

Paris Paralympics 2024: भारत के पैरालंपिक पदक विजेताओं का स्‍वदेश वापसी पर भव्‍य स्‍वागत किया गया

पेरिस में हाल में संपन्न पैरालंपिक खेलों में 29 पदक जीतने वाले भारत के पैरालंपिक पदक विजेताओं का आज स्‍वदेश वापसी पर भव्‍य स्‍वागत किया गया। दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सैकड़ों समर्थक फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ इन खिलाडियों का स्‍वागत करने पहुंचे। पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने इस भव्य स्वागत के लिए खेल प्रशंसकों का धन्‍यवाद किया।