सितम्बर 1, 2024 9:07 अपराह्न

views 63

पेरिस पैरालंपिक के आज चौथे दिन पैरा बैडमिंटन में भारतीय खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन जारी

      पेरिस पैरालंपिक के आज चौथे दिन पैरा बैडमिंटन में भारतीय खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। मनीषा रामदास ने एसयू-5 वर्ग में महिलाओं के सिंगल्स सेमीफाइनल में जगह बना ली है। देर रात उनका मुकाबला अपने ही देश की टी. मुरुगेसन से होगा। इन दोनों में से जो भी खिलाड़ी फाइनल में पहुंचेंगी, उनका कम से कम रजत पदक तय हो जाएगा।     वहीं, पुरुषों के सिंगल्स एसएल-4 सेमीफाइनल में सुकांत कदम का सामना आज अपने ही देश के सुहास यतिराज से होगा। इनमें भी फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी का पदक पक्का हो जाएगा...

सितम्बर 1, 2024 5:00 अपराह्न

views 38

पेरिस पैरालंपिक के आज चौथे दिन पैरा बैडमिंटन में भारत के दो पदक पक्के

      पेरिस पैरालंपिक के आज चौथे दिन पैरा बैडमिंटन में भारत के दो पदक पक्के हो गए हैं। मनीषा रामदास ने एसयू-5 वर्ग में महिलाओं के सिंगल्स सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब उनका मुकाबला अपने ही देश की टी.मुरुगेशन से होगा। इन दोनों में से जो भी खिलाड़ी फाइनल में पहुंचेंगी, उनका कम से कम रजत पदक तय हो जाएगा। वहीं पराजित होने वाली खिलाड़ी कांस्य पदक के लिए मैच खेलेंगी।     वहीं, पुरुषों के सिंगल्स एसएल-4 सेमीफाइनल में सुकांत कदम का मुकाबला अपने ही देश के सुहास यतिराज से होगा। इनमें भी फ...

अगस्त 25, 2024 6:13 अपराह्न

views 61

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने देशवासियों से पेरिस पैरालंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाडियों का हौसला बढाने का अनुरोध किया

      खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने देशवासियों से 28 अगस्‍त से शुरू होने वाले पेरिस पैरालंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाडियों का हौसला बढाने का अनुरोध किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्‍होंने कहा कि 84 खिलाडियों वाला देश का अब तक का सबसे बड़ा दल इस पैरालिंपिक में हिस्सा लेगा।

अगस्त 16, 2024 4:53 अपराह्न

views 35

 पेरिस पैरालंपिक खेलों में 84 खिला‍ड़ियों का भारतीय दल भाग लेगा

इस वर्ष आगामी पेरिस पैरालम्पिक खेलों में अब तक का सबसे बड़ा 84 खिला‍ड़ियों का भारतीय जत्‍था भाग लेगा। पैरालम्पिक खेल 28 अगस्‍त से आठ सितम्‍बर 2024 तक आयोजित होंगे। पहली बार सबसे ज्‍यादा 47 भारतीय एथलीट खेलों का हिस्‍सा बनेंगे। केन्‍द्रीय खेल मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया ने पेरिस पैरालम्पिक खेलों के लिए भारतीय जत्‍थे के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस जत्‍थे में 50 खिलाडी ऐसे हैं जिन्‍हें टारगेट ओलिम्पिक पोडियम स्‍कीम- टी ओ पी एस का लाभ मिला है। उन्‍होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्...