अप्रैल 13, 2026 7:53 अपराह्न

views 48

ईवी सब्सिडी से वंचित हजारों लाभार्थियों को ईवी सब्सिडी प्रदान की गई: दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह

दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह ने ईवी पॉलिसी 2.0 के ड्राफ्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने राजधानी के ईवी सब्सिडी से वंचित हजारों लाभार्थियों को ईवी सब्सिडी प्रदान की है और लंबित मामलों का भुगतान भी प्राथमिकता के आधार पर कर रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली ईवी पॉलिसी- 2.0 का ड्राफ्ट 30 दिनों तक के लिए सार्वजनिक डोमेन में रखा गया है। इस दौरान प्राप्त सुझावों और आपत्तियों को मसौदे में समाहित किया जाएगा। जिसके बाद बहुत जल्द पॉलिसी को लागू करने की प्रक्रिया शुरू की ज...