अक्टूबर 10, 2025 12:01 अपराह्न

views 97

जम्मू-कश्मीर के रामबन ज़िले में पुलिस ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी की कृषि भूमि ज़ब्त की

जम्मू-कश्मीर के रामबन ज़िले में पुलिस ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी की कृषि भूमि ज़ब्त कर ली है। दुमकी-सुंबर में स्थित यह जमीन फ़ारूक़ अहमद उर्फ़ आबिद की है। इसे गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की धारा के तहत ज़ब्त किया गया है। इससे पहले, पुलिस ने जून में, सुंबर गांव से आतंकवादी अली मोहम्मद उर्फ़ इब्राहिम की भूमि को ज़ब्त किया था।