अक्टूबर 15, 2025 6:52 अपराह्न

views 107

पाकिस्तान: पेशावर के ट्रांसजेंडर समुदाय ने पुलिस पर उनके सदस्यों को जबरन बेदखल करने का आरोप लगाया

पाकिस्तान में, पेशावर के ट्रांसजेंडर समुदाय ने पुलिस पर खैबर पख्तूनख्वा के विभिन्न जिलों से उनके सदस्यों को जबरन बेदखल करने का आरोप लगाया है। समुदाय के नेताओं ने कहा कि पुलिस ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को निशाना बना रही है। वहीं पुलिस उन्‍हें धमकाने, जबरन वसूली करने और उनकी हत्या करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रही है।   उन्होंने स्वाबी, नौशेरा, चारसद्दा और अन्य इलाकों में बेदखली का आरोप लगाया और इस व्यवहार को अमानवीय बताया। बार-बार अपील के बावजूद, अधिकारियों ने उनकी सुरक्षा की गुहार...

अक्टूबर 15, 2025 6:45 अपराह्न

views 117

संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा संघर्षों पर चिंता व्यक्त की

संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा संघर्षों पर चिंता व्यक्त की है। अफ़ग़ानिस्तान में मानवाधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत रिचर्ड बेनेट ने संघर्ष के कारण बड़ी संख्या में नागरिकों के हताहत होने तथा लोगों के पलायन को लेकर चिंता जताई है।     उन्होंने दोनों पक्षों से संयम बरतने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन करने का आग्रह किया।     अफ़ग़ानिस्तान के कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक ज़िले में आज सुबह फिर से हुई झड़प के बाद यह चेतावनी जा...

अक्टूबर 10, 2025 12:46 अपराह्न

views 190

काबुल में हुए विस्फोट के बाद पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच तनाव बढ़ा

अफ़ग़ानिस्तान के काबुल में कल हुए विस्फोट के बाद पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इससे सरकारी सुविधाओं और आवासीय क्षेत्रों के केंद्र- पूर्वी काबुल में काफी दहशत है। तालिबान के मुख्य प्रवक्ता ने हमलों की पुष्टि करते हुए कहा है कि उन्होंने जाँच शुरू कर दी है। यह घटना पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा नेशनल असेंबली में दिए गए एक बयान के कुछ ही घंटों बाद हुई।   विस्फोटों के पीछे का सटीक स्रोत और उद्देश्य हालांकि अभी स्‍पष्‍ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक रिपोर्टों में हव...

अक्टूबर 10, 2025 12:23 अपराह्न

views 122

अमरीका ने पाकिस्तान को मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली उन्नत मिसाइलों की नव निर्मित आपूर्ति करने से इनकार किया

अमरीका ने पाकिस्तान को मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली उन्नत मिसाइलों की नव निर्मित आपूर्ति करने से इनकार किया है। भारत में अमरीकी दूतावास ने एक बयान में कहा है कि अमरीका के विदेशी सैन्य बिक्री अनुबंध में हालिया संशोधन पाकिस्तान को नई हथियार प्रणालियों का हस्तांतरण नहीं है।   उन्‍होंने कहा कि यह संशोधन केवल रखरखाव तथा स्पेयर पार्ट्स सहयोग तक ही सीमित है और इसके शस्त्रागार में कोई क्षमता वृद्धि या उन्नयन प्रदान नहीं किया जा रहा है।   यह स्पष्टीकरण उन खबरों के मद्देनजर आया है ...

अक्टूबर 9, 2025 6:43 अपराह्न

views 342

पाकिस्तान: प्रतिबंधित आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान से जुड़े सात आतंकवादी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मारे गए

पाकिस्तान में, प्रतिबंधित आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े कम से कम सात आतंकवादी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मारे गए। कल हुए इस अभियान में पाकिस्तानी सेना के एक मेजर भी शहीद हो गए।    

अक्टूबर 9, 2025 4:00 अपराह्न

views 118

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के उत्पीड़न और दुष्प्रचार के रिकॉर्ड को किया उजागर

  भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के उत्पीड़न और दुष्प्रचार के रिकॉर्ड को उजागर किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की और से भारतीय जनता पार्टी सांसद पीपी चौधरी ने संयुक्त राष्ट्र के मंचों का पाकिस्तान द्वारा आदतन दुरुपयोग करना और अपनी ही जनता पर बमबारी और विरोध प्रदर्शनों का क्रूरतापूर्वक दमन करने की बात कही। उन्होंने वैश्विक समुदाय को याद दिलाया कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने भी उसे डंप ट्रक बताया है, जिससे उसकी शासन व्यवस्था की सड़न उजागर होती है। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक दक्षिण और सं...

सितम्बर 26, 2025 1:58 अपराह्न

views 96

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कल वाशिंगटन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की।   यह मुलाकात अमरीका और पाकिस्तान के बीच हुए व्यापार समझौते के बाद हुई और संयुक्त राष्ट्र महासभा में ट्रंप और शरीफ की संक्षिप्त मुलाकात के कुछ ही समय बाद हुई।    

अगस्त 16, 2025 1:59 अपराह्न

views 83

पाकिस्तान: बाढ़ और भूस्खलन से 321 लोगों की मौत

पिछले 48 घंटों में उत्तरी पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ में लगभग 321 लोगों की मृत्‍यु हो गई है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आज बताया कि पहाड़ी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 307 मौतें दर्ज की गईं। प्राधिकरण ने बताया कि पीओके क्षेत्र में नौ  और उत्तरी गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में पांच लोगों की मौत हो गई।   मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और लोगों से एहतियाती कदम उठाने का आग्रह किया है। ...

अगस्त 14, 2025 7:20 अपराह्न

views 80

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा की पाकिस्तान को अपने बयानों में संयम बरतना चाहिए

भारत ने पाकिस्तानी नेतृत्‍व के भारत विरोधी बयानों को निरंकुश, युद्ध उन्‍मादी और नफरत बढाने वाला बताते हुए कहा है कि पा‍किस्‍तान के किसी भी दुस्साहस के गंभीर नतीजे होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज नई दिल्‍ली में कहा कि पाकिस्तान को अपने बयानों में संयम बरतना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए बार-बार भारत विरोधी बयानबाजी करना पाकिस्तानी नेतृत्व का जाना पहचाना तरीका है। सिंधु जल संधि के संबंध में मध्यस्थता न्यायालय के फैसले पर, श्री जायसवाल ने कहा कि भारत न...

अगस्त 8, 2025 6:10 अपराह्न

views 80

पाकिस्तान में बलूच विद्रोहियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

पाकिस्तान में, अधिकारियों ने अलगाववादी विद्रोहियों के बीच संचार रोकने के लिए दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में तीन हफ़्तों के लिए मोबाइल फोन इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं। सरकार ने कहा कि अलगाववादी आतंकवादियों ने हाल के महीनों में पाकिस्तानी सेना पर हमले बढ़ा दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अफ़ग़ानिस्तान और ईरान की सीमा से सटे बलूचिस्तान में 85 लाख मोबाइल फ़ोन उपभोक्ता हैं।