दिसम्बर 2, 2025 9:08 अपराह्न

views 58

ऑपरेशन सागर बंधु के तहत चक्रवात से प्रभावित श्रीलंका की मदद जारी, 465 की मौत, 366 लापता

ऑपरेशन सागर बंधु के तहत चक्रवात से प्रभावित श्रीलंका की मदद की जा रही है। श्रीलंका भयानक बाढ़, तबाही, जान-माल के नुकसान और बड़े पैमाने पर भूस्‍खलन से जूझ रहा है। आपदा प्रबंधन केंद्र ने पुष्टि की है कि इस आपदा में मृतकों की संख्या 465 हो गई है, जबकि 366 अब भी लापता हैं। सभी 25 जिलों में 15 लाख 50 हजार से ज़्यादा लोग प्रभावित हैं, जिसमें कैंडी में सबसे ज़्यादा मौतें हुई हैं।     लगातार बाढ़ और भूस्‍खलन के बीच, भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर आईएफसी 1875 ने मंदारम नुवारा में 2,000 किलोग्राम राहत साम...