जुलाई 31, 2026 7:22 अपराह्न

views 48

दिल्ली: ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत 34 मामलों में 44 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत 34 मामलों में 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान चार नाबालिगों सहित पांच लापता लोगों को सुरक्षित खोजकर उनके परिजनों से मिलाया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 784 क्‍वार्टर अवैध शराब, हथियार, चोरी के वाहन, मोबाइल फोन, नकदी और अन्य आपराधिक सामान भी बरामद किया है। इसके अलावा अवैध शराब, जुआ, साइबर ठगी, लूट, झपटमारी और वाहन चोरी से जुड़े कई मामलों का भी खुलासा किया गया है। मीडिया से बातचीत में पूवोत्तर जिले की पुलिस उपायुक्‍त आकांक्षा यादव...