अप्रैल 9, 2026 9:07 अपराह्न

views 199

ऑपरेशन हिम सेतु के तहत भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फंसे पर्यटकों को सफलतापूर्वक निकाला

भारतीय सेना के त्रिशक्ति कोर द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन हिम सेतु' के अंतर्गत उत्तरी सिक्किम में लाचेन और चुंगथांग के बीच भूस्खलन के कारण फंसे सभी पर्यटकों को आज सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। पर्यटकों को ताराम चू से चुंगथांग होते हुए गंगटोक ले जाने के लिए विशेष बसों और वाहनों की व्यवस्था की गई थी। ऑपरेशन के बाद, समाज कल्याण मंत्री श्री समदुप लेपचा ने सेना और सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों से मुलाकात की और उनके निरंतर प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। श्री लेपचा ने कहा कि प्रतिकूल मौसम और रसद संबंधी चुनौ...