सितम्बर 15, 2026 7:52 अपराह्न

views 46

केरलम में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए वीडियो गेम आधारित ऑनलाइन परीक्षा दिसंबर से होगी अनिवार्य

केरलम में राज्य सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए वीडियो गेम मॉडल पर आधारित ऑनलाइन परीक्षा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह नई प्रणाली इस वर्ष दिसंबर से अनिवार्य हो जाएगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस पहल का उद्देश्य सड़क पर उतरने से पहले ही आवेदकों के ड्राइविंग कौशल और स्थिति के अनुकूल तुरंत फैसला लेने की जागरूकता का डिजिटल माध्यम से मूल्यांकन करना है।